राजस्थान के लाडनूं शहर से प्रकाशित समाचार पत्र कलम कला की ओर से लाडनूं-न्यूज: कलम कला शीर्षक से क्षेत्रीय समाचारों और विचारों से समाहित इटरनेट पर यह प्रस्तुतिकरण दिया जा रहा है। आप कलम कला को पढकर, अपने दोस्तों को बताकर, अपनी टिप्पणियां दर्ज करवाकर, अपने समाचार आदि हमारे ई-मेल पर भेजकर और कलम कला समाचार पत्र मंगवाकर हमारे सहयोगी बन सकते हैं।- SUMITRA ARYA, EDITOR, LADNUN. Email- kalamkala@gmail.com
Popular Posts
बुधवार, 4 जनवरी 2012
बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण
लाडनूं। अभय करण मार्शल आटर््स एशोसियेशन के तत्वावधान में जिले भर में करीब सवा लाख बालिकाओं को जूडो-कराटे आदि मार्शल आर्ट की विधियां सीखाकर आत्मरक्षा के लिए तैयार करने के लक्ष्य के अधीन यहां राजकीय सूरजमल भूतोडिय़ा उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय व केशरदेवी सेठी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को विशेष कक्षाओं में आत्मरक्षा की कलायें सिखाई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय के निर्देशानुसार विद्यालयों में नि:शुल्क मार्शल आर्टस का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए अभय करण मार्शल आर्ट्स एशोसियेशन को 31 जनवरी तक प्रशिक्षण दिए जाने की अनुमति दी गई थी जिसके तहत प्रतिदिन 1 घंटे तक जूडो-कराटे का प्रशिक्षण बालिकाओं को कराया जाता है। ऐशोसियेशन की मास्टर पूजा चारण व उमराव कंवर यहां बालिकाओं को स्वरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें