राजस्थान के लाडनूं शहर से प्रकाशित समाचार पत्र कलम कला की ओर से लाडनूं-न्यूज: कलम कला शीर्षक से क्षेत्रीय समाचारों और विचारों से समाहित इटरनेट पर यह प्रस्तुतिकरण दिया जा रहा है। आप कलम कला को पढकर, अपने दोस्तों को बताकर, अपनी टिप्पणियां दर्ज करवाकर, अपने समाचार आदि हमारे ई-मेल पर भेजकर और कलम कला समाचार पत्र मंगवाकर हमारे सहयोगी बन सकते हैं।- SUMITRA ARYA, EDITOR, LADNUN. Email- kalamkala@gmail.com
Popular Posts
-
प्रकाश माली के भजनों से झूम उठे श्रोता बाबा लादूदास की 22वीं बरसी पर भव्य आयोजन लाडनूं। लोकसंत बाबा लादूदास की 22वीं बरसी पर आ...
-
दो बार सदन से बाहर निकले पार्षद बिना एजेन्डा रखे प्रस्ताव पर हुआ विवाद लाडनूं। नगरपालिका मंडल की साधारण सभा की बैठक भारी हंगामे के ...
-
पत्रकारिता को हमेशा एक आदर्श के रूप में देखा जाता रहा है। जनता की भावनाओं का खुला पृष्ठ होता था पत्रकारिता। मगर आज लगत...
-
लाडनूं। अभय करण मार्शल आटर््स एशोसियेशन के तत्वावधान में जिले भर में करीब सवा लाख बालिकाओं को जूडो-कराटे आदि मार्शल आर्ट की विधियां स...
-
लाडनूं (कलम कला न्यूज)। अपने घर से राखी बांधने के बहाने से रक्षाबंधन के दिन गई महिला दस दिन बीत जाने के बावजूद न तो अपने पीहर पहुंच...
-
Location: Digambar Jain Bara Mandir is situated in the heart of Ladnun town, dist. Nagur, Rajasthan. Ladnun town is connected by rail via ...
-
लाडनूं (कलम कला न्यूज)। पिछले तीन साल से लगातार पुलिस, प्रशासन व अदालतों के चक्कर काटकर परेशान पिता की व्यथा को अब कोई सुनता तक नह...
-
ओम बन्ना…जहाँ होती है बुल्लेट मोटरसाइकिल की पूजा जयप्रकाश माली ओम बन्ना, राजस्थान के मारवाड़ इलाके में कम ही लोग हैं जो इस नाम से परि...
-
लाडनूं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलदाय विभाग द्वारा की जाने वाली पेयजल की आपूर्ति की स्थिति बदतर होने से लोगों में काफी रोष है। मालियों...
शनिवार, 28 मई 2011
डेगाना तक हो रानीखेत एक्सप्रेस
लाडनूं (कलम कला न्यूज)। सजग नागरिक मोर्चा ने रानीखेत से रतनगढ तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को बढाकर डेगाना तक करने की मांग की है। मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश यायावर ने रेलमंत्री सहित महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, चैयरमेन रेलवे बोर्ड, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे एवं सभी सम्बंधित रेलवे अधिकारियों व सांसदों को पत्र लिखकर बताया है कि यह गाड़ी रतनगढ सुबह 11 बजे आती है और शाम 4 बजे वापस रानीखेत के लिए रवाना होती है। इस बीच के 5 घंटों के समय को डेगाना तक गाड़ी को बढाकर उपयोग में लिया जा सकता है। इससे इस क्षेत्र के लोगों, प्रवासियों, व्यापारियों और अन्य लोगों को भी लाभ मिल सकेगा तथा दिल्ली तक सीधा साधन उपलब्ध हो जाएगा। पत्र में बताया गया है कि सुजानगढ, लाडनूं, डीडवाना आदि से बड़ी तादाद में लोग दिल्ली, आसाम, बंगाल आदि विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं। रानीखेत एक्सप्रेस को डेगाना तक बढाए जाने से उन सबको इस ट्रेन से आवागमन का साधन उपलब्ध होने के साथ ही रेलवे को भारी राजस्व स्रोत मिलेगा।
शुक्रवार, 13 मई 2011
सेन समाज ने किया एकता का प्रदर्शन-- सामूहिक रूप से मनाई सेन जयंती: शोभायात्रा निकाली
लाडनूं (जीतमल टाक)। स्थानीय सेन समाज द्वारा पहली बार सेन जयन्ती के अवसर पर पूर्वी तरफ बसे और पश्चिमी तरफ बसे दोनों की तरफ से सामूहिक रूप से विशाल आयोजन किया गया। इस अवसर पर हालांकि सेन बगीची व सेन मंदिर दोनों में अलग-अलग हवन व पूजा-पाठ का आयोजन किया गया, लेकिन सेन मंदिर से सेन बगीची तक शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा ने समूचे शहर को सेन समाज की एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर भक्त शिरोमणि सेन महाराज की विशाल फोटो के साथ विभिन्न झांकियों, मोटर साईकिल रैली, नगाड़ा-निशान व बैंड-बाजों के साथ समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों ने गाते व नारे लगाते शरीक होकर यात्रा की शोभा बढाई। सेन मंदिर में यज्ञ में यजमान के रूप में लालचंद सेन बैठे व सेन बगीची में हुए यज्ञ में भंवरलाल निर्वाण, राजकुमार निर्वाण, विजयकुमार टोकसिया, सुमेरमल मोयल व सज्जन कुमार मोयल यजमान बने। सभी आयोजनों में सेन मंदिर के मंत्री कुन्दनमल टाक, मांगीलाल सोनगरा, अमरचंद टाक, जीतमल टाक, नथमल फूलभाटी, बद्रीलाल फूलभाटी, केशरीचंद टाक, गिरधारीलाल सेन, पोकरमल निर्वाण, ललित वर्मा, लूणकरण फूलभाटी, रामेश्वर सेन, गणेशमल सोनगरा, जगदीश सेन आदि प्रमुख लोगों ने आगे आकर सफल बनाया। इस दिन सभी सेन समाज के लोगों ने अपनी अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखकर सेन जयंती में एकता की भावना को बल दिया।
शहर मंडल में प्रवीण जोशी व ताजू खां बने महामंत्री
लाडनूं (कलम कला न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी ने भी प्रतीक्षित अपनी टीम की घोषणा कर दी है। शहर मंडल की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती निर्मला जांगिड़, पूनमचंद टाक, सुखदेव सिंह, लादूराम गुर्जर, श्रीमती गायत्री देवी शर्मा व अली अकबर रिजवी को मनोनीत किया गया है। महामंत्री के रूप में प्रवीण कुमार जोशी व ताजू खां मोयल को नियुक्ति दी गई है। मंत्री पद पर रूगाराम मौर्य, नानूराम चिंडालिया, भंवरू खां टाक, श्रीमती परमेश्वरी देवी राठी, श्रीमती सुशीला दूगड़ व श्रीमती दर्शन देवी सेन को लिया गया है। कोषाध्यक्ष फूलचंद जालान को बनाया गया है। कार्यकारिणी में अंतरंग सदस्यों के रूप में कु. एलिजा पीपावत, श्रीमती सुमित्रा आर्य, श्रीमती जुबेदा खान, श्रीमती किस्तूरी देवी सोनी, श्रीमती मुजू देवी जालान, श्रीमती शकुन्तला पांडय़ा, श्रीमती मुन्नी देवी चौहान, श्रीमती हौलासी देवी जांगिड़, श्रीमती संतोष देवी ढोली, श्रीमती वन्दना जांगिड़, श्रीमती दिलभर माथुर, श्रीमती रमाकान्ता शर्मा, श्रीमती मंजूदेवी सोनी, श्रीमती रूकमणी देवी पारीक, भीकमचंद बैद, द्वारका प्रसाद शर्मा, नारायणसिंह चौहान, महेन्द्रकुमार अग्रवाल, दानाराम जांगिड़, मोहनलाल वर्मा, मनीर खां, भैराराम माली, ओमप्रकाश सोनी, गंगाराम रेगर, शौकतअली सिलावट, ललित कुमार वर्मा, गुलाबचंद चौहान, फतूखां मलवाण, नन्दकिशोर वर्मा, जगदीश प्रसाद दौलावत, सुभाष टेलर, मदनगोपाल शर्मा, गोविन्दसिंह जोधा, जगदीश प्रसाद माहेश्वरी, ओमप्रकाश प्रजापत, रामेश्वरलाल सांखला, अनवर सोरगर, मईनुदीन पडि़हार, सुरेश कुमार जडिय़ा, प्रेमप्रकाश प्रजापत, बजरंगलाल पारीक, ताराचंद वर्मा, दीन मोहम्मद सोलंकी व लालचंद सोनी को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी में अन्य आमंत्रित सदस्यों के रूप में पूर्व विधायक मनोहरसिंह, पूर्वअध्यक्ष गोविन्दचंद माथुर, उमेश पीपावत, श्रीचंद पारीक व हनुमानमल जांगिड़, पालिकाध्यक्ष बच्छराज नाहटा, उपाध्यक्ष याकूब शेख, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाबरानी भोजक स्थाई आमंत्रित सदस्य व पार्षद छत्तरसिंह, अदरीश खां, बीरबल स्वामी, हनुमानमल जोशी, भंवरलाल प्रजापत, दीपक चौरडिय़ा, कल्याण सिंह चौहान, फैजूखां, नेमाराम भानावत, बिदाम व्यौपारी व श्रीमती आचूकी बानो को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रखा गया है।

भाजपा की कार्यकारिणी घोषित-- तनसुख शर्मा व लादूसिंह बने ग्रामीण मंडल के महामंत्री
लाडनूं (कलम कला न्यूज)। लम्बे समय से प्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी की ग्रामीण व शहर मंडल की कार्य कारिणियां जिलाध्यक्ष हरीश कुमावत के निर्देशानुसार घोषित कर दी गई है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नाथूराम कालेरा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में इन्द्रसिंह रावणा राजपूत, राजकंवर राठौड़, डालूराम मेघवाल, रामप्यारी गूजर, भंवरलाल सैनी व नीलिमा गौड़ को उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है। महामंत्री पद तनसुख शर्मा जैसलाण व लादूसिंह राठौड़ धूडि़ला को दिया गया है। मंत्री के रूप में रामूराम मेघवाल, प्रेमदास स्वामी, भवानीसिंह राठौड़, उच्छब कंवर, सुप्यार कंवर व हनीफ टाईगर को लिया गया है। कोषाध्यक्ष पद का दायित्व हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा को सौम्पा गया है। कार्यकारिणी में अंतरंग सदस्यों के रूप में पूर्णसिंह राठौड़ खानपुर, पन्नालाल गुर्जर जसवंतगढ,संग्रामसिंह राठौड़ डाबड़ी, रवीन्द्रसिंह राठौड़ कसुम्बी अलीपुर, किरण प्रजापत धोलिया, शिवभगवान पुरोहित लैड़ी, रिछपालसिंह राठौड़ अनेसरिया, रिछपाल शर्मा सारड़ी, खंगाराम चौधरी खींवज, सत्यनारायण शर्मा मीठड़ी, श्रवण धाभाई फिरवासी, सुन्दर देवी प्रजापत रींगण, शिवनारायण घोटिया बाकलिया, मोहनराम बीजारणिया तंवरा, संतोष शर्मा जैसलाण, कीर्ति कंवर राठौड़ हुसैनपुरा, सोहनराम गिंवारिया घिरड़ौदा मीठा, कायम सिंह राठौड़ छपारा, मुकेश जांगिड़ बालसमंद, अमर सिंह सोढा बालसमंद, अर्जुनसिंह शेखावत बाकलिया, नारायणी देवी मेघवाल बाकलिया, उम्मेदसिंह शेखावत मीठड़ी, फेफी मेघवाल सारड़ी, रतनी देवी मेघवाल रोजा, फातमा तेली निम्बी जोधां, कानाराम प्रजापत कसूम्बी, रामेश्वर लाल प्रजापत ध्यावा, ललिता स्वामी छपारा, जुवाना राम प्रजापत बल्दू, प्रताप सिंह राठौड़ कोयल, हेमाराम नायक रताऊ, रामनारायण चोयल सींवा, आसी देवी भाकर सिलनवाद, कालूराम गूजर रोजा, कविता कंवर राठौड़ हुडास, तुलसी देवी गूजर देवरा, हीर सिंह राठौड़ मणूं, प्रभुराम भारी चन्द्राई, किरण देवी सोनी निम्बी जोधां, जुगल किशोर अग्रवाल घिरड़ौदा मीठा, छोटुराम हरिजन निम्बी जोधां व रामकरण शर्मा सिकराली को सम्मिलित किया गया है।
इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व विधायक मनोहरसिंह, पूर्व प्रधान श्रीमती इंद्रमणि दायमा, पूर्व उपप्रधान बजरंगसिंह लाछड़ी, पूर्व अध्यक्ष बजरंगलाल दायमा, प्रेमाराम बीडासरिया, हनुमानाराम कालुराम गेनाणा, श्रीमती ममता बागड़ा, चैनसिंह ओड़ींट, पदमसिंह रोड़ु, ओमप्रकाश बागड़ा, राजेन्द्रसिंह धोलिया, गोविन्दसिंह कसूम्बी, अंजनी सारस्वत, भागीरथ पारीक आदि को शामिल किया गया है।

तीसरी बार बने गोदारा अध्यक्ष व घींटाला कार्यालय मंत्री- शिक्षक संघ शेखावत के चुनाव
लाडनूं (कलम कला न्यूज)। लाडनूं ब्लॉक के सबसे बड़े 700 क्रियाशील सदस्यों वाले शिक्षक संघ शेखावत के चुनाव पर्यवेक्षक नथूराम ईनाणियां व कैलाश कांकड़ की देखरेख में निर्विरोध सम्पन्न हुए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लालाराम बिडिय़ासर भी मौजूद थे। पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक में संरक्षक हरनाथ पूनियां ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसे सर्वसम्मति से निर्णित करके घोषित किया गया। इसके अनुसार सह संरक्षक घीसाराम चौधरी, अध्यक्ष नानूराम गोदारा गैनाणा, महामंत्री चन्द्राराम मेहरा फिरवासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन सारण, कोषाध्यक्ष हनुमानराम बुरड़क तिलोटी, सभाध्यक्ष पन्नालाल टाक मंगलपुरा, सह सभाध्यक्ष विजय प्रजापत, उपाध्यक्ष रामप्रताप स्वामी बिठुड़ा, बसंत माली, नसरूद्दीन भाटी, इन्द्र जांगिड़ लाडनूं, रामनिवास, रामावतार, रामनिवास पुरी, विधिमंत्री रामप्रसाद जाखड़ व कार्यालय मंत्री जगदीश प्रसाद घींटाला कसूम्बी जाखला को उबनाया गया है। प्रेरक प्रतिनिधि श्याम पंवार व महिला प्रेरक मंत्री मुजू महला लाछड़ी को नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता नाथूसिंह शेखावत ने बताया कि गोपाल साख बेड़, मदन झूरिया, बालूराम डूडी, भागीरथ पचार, प्रतिभा शर्मा, हनुमानसिंह राजावत, सहदेव मंडा, श्रीराम पावडिय़ा, पदमाराम डोडवानिया, प्रवीण शर्मा, उम्मेदसिंह, राजू बिडिय़ासर, मुस्ताकखां मीठड़ी, भागीरथ मंडा, दीनदयाल ठोलिया मिंडासरी, दलिप सींवा, कालू भूरावत व शहरी उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह राठौड़ सहित दो दर्जन शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Digambar Jain Bara Mandir Ladnun (Rajasthan)

Location: Digambar Jain Bara Mandir is situated in the heart of Ladnun town, dist. Nagur, Rajasthan. Ladnun town is connected by rail via Delhi-Jodhpur railway rail route. This town is connected by road to most of major cities of Rajasthan. Ladnu is an ancient and historical town.
The Digambar Jain Bara Mandir is a magnificent temple houses several artistic and rare idols of Jain Thirthankara, beautiful images, engraved pillars, rare pieces of art and old jaina dharma manuscripts.
The sixteenth tirthankar Bhagwan Santinath idol is established on the main Vedi. The beautiful and matchless idol of Bhagwan Santnathji is made of marble with a dimension of 94x70 cm. In front of the idol there is a rare piece of artistic door ( Toran-dwar) placed on two marble pillars. On the two pillars, two artful and rare images of godless Sarswati are engraved. There is an inception found on the door which indicate that the temple is build on Ashad Sukla 8, Sanwat 1136. This writing indicate that the temple is more than 1000 years old.
In the second vedica chamber, there is an idol of second Thirthankar Bhagwan Ajitnathji. This idol is 74x60 cm in dimension and made of marble. An inscription found on the the idol written Baisak Sukla 13, Smawat 1209. In front of Baghwan Ajitnathji idol there is also a marble door with two pillars. The two pillars are decorated with artistic Jaina images.
In the art gallary there are 166 marble an idol of Bhwan Risbhadeva made of brown stone, and two idols of Bhagwan Paesvanatn with nine headed serpents.
An beautiful image of Bhagwan Neminathji is also found in the art gallery. Several other images made of metals are found in digging in the nearby areas of Ladnun are placed in this art gallery.
This temple is built and repaired several times but its magnificence, beauty, purity and calmness is preserved through ages.
बुधवार, 11 मई 2011
भारत रत्न का खुला अपमान क्यों?
भारतवर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी हुआ। यह विजय बहुत संघर्ष के बाद प्राप्त हुई। कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी, विराट कोहली, गौतम गम्भीर और युवराज सिंह विशेष बधाई के पात्र हैं।
यदि हम क्रिकेट के कथित भगवान के भरोसे रहते तो कभी नहीं जीत सकते थे। इस विश्व कप प्रतियोगिता में क्रिकेट के भगवान की भूमिका कुछ अच्छी नहीं रही। वह एक शतक भी नहीं बना सके। वस्तुत: जब से मीडिया ने श्रीमान को क्रिकेट का भगवान कहना शुरू कर दिया है, तब से उनकी क्रिकेट में गिरावट आई है। भगवान शब्द बहुत गम्भीर और गूढ अर्थों वाला है। यह धरती के किसी जीवित प्राणी के लिए प्रयोग करना उचित नहीं है। भारत की जनता में यह अक्सर देखा गया है कि वह किसी को भी भगवान कहने लगती है। और यहां तरह-तरह के उपनाम भी दे दिए जाते हैं, जैसे- फिल्मों में बिग-बी, मिस्टर परफैक्ट आदि तथा क्रिकेट में- मास्टर ब्लास्टर तथा मिस्टर भरोसेमंद आदि। ऐसे उपनाम उस व्यक्ति को भ्रमित कर देते हैं, जिसको इनसे पुकारा जाता है। हम व्यक्ति को व्यक्ति ही रहने दें तो अच्छा है। उसे भगवान जैसे विशेषणों से सुशोभित न करें। मीडिया के ही कुछ लोगों ने इस कथित भगवान के लिए भारत रत्न देने की मांग उठाई। भारत रत्न जैसी उपाधि उन व्यक्तियों को दी जाती है, जिन्होंने देश पर अपना तन-मन-धन बलिदान कर दिया। भारत रत्न की उपाधि के वह लोग कदापि अधिकारी नहीं है, जो एक खेल में एक करोड़ रूपये प्राप्त करते हैं। जो देश में करोड़ों रूपये हर साल कमा रहे हैं, उनको भारत रत्न की उपाधि देना कत्तई अनुचित है। और उनकी यह कमाई देश के राजकोष की वृद्धि नहीं करती, वह उद्योगपति भी नहीं है कि वे बेरोजगारों को रोजगार दे सके। वह व्यक्तिगत स्वार्थ में खेलते हैं और धन कमाते हैं। अत: उनके खेल का प्रतिफल उनको प्राप्त हो जाता है। ऐसे व्यक्तियों के लिए भारत रत्न की मांग उठाना भारत रत्न जैसी उपाधि का नहीं बल्कि उन सभी का अपमान है, जिन्हें यह उपाधि उनके बलिदान के कारण दी गई।
अत: हमें ऐसी उपाधियां दिए जाने की मांग करने से पहले सोचना चाहिए। और, वर्तमान में मेरी सलाह है कि क्रिकेट के भगवान अब क्रिकेट से अन्तध्र्यान हो जाएं। क्रिकेट के सम्बंध में वर्तमान परिस्थ्िितयां परिवर्तित हुई हैं। पहले यह खेल के रूप में खेला जाता था, अब यह युद्ध के रूप में खेला जाता है। इसीलिए हेलमेट, मुखौटा आदि पहनने पड़ते हैं।- Hitesh kumar Sharma, Bijnour

बुधवार, 4 मई 2011
नगर पालिका से गायब हो रहे पत्रों को लेकर पार्षद मुखर हुए---- कमेटियों के गठन की स्वीकृति से सम्बंधित डाक हुई गायब
लाडनूं (कलम कला न्यूज)। स्थानीय नगर पालिका में आने वाली डाक को आवक रजिस्टर में दर्ज करने के बजाये उसे पूरी तरह गायब कर दिया जाता है। इसी तरह की हालत के शिकार खुद पालिकाध्यक्ष बच्छराज नाहटा भी हुए, जिनके खुद के नाम की डीएलबी से आई डाक को भी गायब कर दिया गया। उन्होंने जब पार्षदों को इससे अवगत करवाया तो सभी पार्षदों को यह बुरा लगा तथा बोर्ड की गत 29 अप्रेल की बैठक में मुखर होकर पार्षदों ने इस मामले में आवाज उठाई।
क्या था मामला
नगर पालिका मंडल में 31 दिसम्बर की बैठक में समितियों का गठन किया गया, जिसमें अधिशाषी अधिकारी ने 60 दिनों में समितियों का गठन नहीं होने को लेकर आपति दर्ज की, उस पर अध्यक्ष ने बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद ई.ओ. द्वारा बैठक नहीं बुलाकर जानबुझकर देरी करने बाबत प्रति-टिप्पणी दर्ज की। इस कार्यवाही की प्रति नियमानुसार डीएलबी, कलेक्टर, उपनिदेशक अजमेर आदि को भेजी गई। इस के बाद सभी कमेटियों के अध्यक्षों ने ईओ को उनकी समिति की बैठक बुलाने का आग्रह किया, परन्तु बिना डीएलबी की स्वीकृति के बिना बैइक बुलाई जाने से इंकार कर दिया गया। नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा-58(1) के अनुसार दो माह के भीतर समिति की बैठक बुलानी जरूरी है। अधिनियम में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि इसके लिए डीएलबी से पूर्व स्वीकृति ली जावे।
इस सम्बंध में श्रीती सुमित्रा आर्य, जो गंदी बस्ती सुधार समिति की अध्यक्ष हैं, ने 14 पॅरवरी को अधिशाषी अधिकारी को एक पत्र बैठक बुलाने बाबत दिया, जो पालिका के आवक रजिस्टर में क्रमांक 1084 पर दिनांक 14-02-11 को दर्ज है। इस पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने अधिनियम की धारा - 58 (3) के तहत समिति के अध्यक्ष द्वारा बैठक बुलाने के प्रावधान का उपयोग अपने अधिकारों के तहत करते हुए 11 मार्च को बैठक बुलाने की सूचना जारी कर दी, जिसे नगर पालिका के आवक रजिस्टर में क्रमांक 1153 दिनांक 01-03-11 पर दर्ज किया गया। इसमें अध्यक्ष ने नियमानुसार बैठक बुलाने के लिए ईओ को पाबंद भी किया, परन्तु इस बैठक की कार्यवाही स्वयं लिखने, किसी अन्य कर्मचारी को नियुक्त कर कार्यवाही लिखवाने व बैठक में स्वयं मौजूद रहने से भी मना कर दिया तथा कहा कि जब तक उनके पास डीएलबी की स्वीकृति नहीं आ जाती, तब तक वे कुछ नहीं करेंगे। वे डीएलबी को रिमाण्डर भेज देंगे, बाद में जो होगा देखेंगे।
क्या था पत्र
इसके बाद डीएलबी से पत्र क्रमांक: प.8 (ड़)()बो.प्र./डी एल बी / 10/ 1022 दिनांक 16-3-11
प्राप्त हुआ, जिसमें स्वायत्त शासन विभाग के शासन उप सचिव ने स्पष्ट आदेश दिया कि नगर पालिका लाडनूं की साधारण सभा की बैठक दिनांक 31.12.10 के प्रस्ताव सं. 02 के सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी से प्रापत टिप्पणी को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 49(4) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से निरस्त करती है। इसके साथ ही अधिशाषी अधिकारी लाडनूं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मण्डल द्वारा गठित समितियां विधिवत कार्य कर सकेंगी।
इस पत्र की प्रतियां जिला कलेक्टर, उपनिदेशक क्षेत्रीय अजमेर, अध्यक्ष नगरपालिका लाडनूं आदि को भेजी गई। यह पत्र नगर पालिका के रिकार्ड से गायब होगया। अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी दोनों की डाक को इंद्राज नहीं किया गया।
इसके बाद डीएलबी से पत्र क्रमांक: प.8 (ड़)()बो.प्र./डी एल बी / 10/ 1029 दिनांक 30-3-11 को एक आदेश जारी करके पूर्व समसंख्यक आदेश 1022 दिनांक 16.03.2011 की क्रियान्विति को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया। साथ ही ईओ को बोर्ड बैठक दिनांक 31.12.2010 के प्रस्ताव सं. 02 के सम्बंध में सम्पूर्ण रिकॉर्ड लेकर शीघ्र विभाग के पास उपस्थित होने के आदेश दिए।
इस आदेश की प्रति अध्यक्ष को उपलब्ध करवा दी गई, जिससे पूर्व पत्र के आने और गायब होने की पोल खुली। सभी पार्षदों ने इस सम्बंध में बैठक में ईओ से जवाब मांगा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तथा यह भी नहीं बताया कि वे रिकार्ड लेकर जयपुर गए या नहीं। पार्षदों ने भविष्य में इस प्रकार डाक गायब नहीं करने की हिदायत अधिशाषी अधिकारी को बैठक में दी।

लोकप्रिय हो रहे हैं कलम कला ग्रुप के इंटरनेट ब्लॉग: नया ब्लॉग तहकीकात अवश्य पढें
पाठक बंधुओं,
ब्लॉग इंटरनेट पर एक खास विधाके रूप में बहुत तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। तीव्रता से आगे बढने वाले का सदैव सभी तरफ से स्वागत होता आया है। और यही कारण है कि आज कुछ ही सालों में लाखों की संख्या इस ब्लॉग विधा ने पार कर ली। विशेष बात यह है कि हिन्दी माध्यम के ब्लॉग भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय हो पाए हैं। कलम कला ने बर्षों पूर्व अपना एक ब्लॉग इंटरनेट पर उतार दिया था। आज हमारे इस कलम कला ग्रुप के एक दर्जन हिन्दी ब्लॉग इंटरनेट पर मौजूद है। कलम कला के कार्यकारी सम्पादक श्री जगदीश यायावर और मैंने (श्रीमती सुमित्रा आर्य) ने मिलकर इस ब्लॉग विधा पर बहुत कार्य किया, बहुत होम-वर्क किया और घण्टों कम्प्यूटर पर बैठ कर सिर खपाया तथा नई तकनीक के नए-नए प्रयोग किए, तब कहीं जाकर इस ब्लॉग विधा में हमें दक्षता हासिल हुई। हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि आज हमारे द्वारा प्रकाशित ब्लॉग्स देश भर में श्रेष्ठ ब्लॉग के रूप में जाने-पहचाने जाते हैं। इन ब्लॉग में हमने अपनी मातृभूमि, अपने गांव और अपने लोगों को विशेष महत्व दिया है, आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ये क्षेत्र अपनी अहमियत बनाए हुए हैं।
हम चाहते हैं कि आप सभी बंधु भी अगर अभी तक हमारे इन ब्लोग से रूबरू नहीं हुए हैं तो कृपया अपने कम्प्यूटर पर गूगल पर सर्च करें या सीधा ही हमारा वेब-एड्रेस टाईप करके हिट करें। ब्लॉग पढें और अपने विचारों से हमें अवश्य अवगत करावें। मैंने हाल ही में एक नया ब्लॉग बनाया है, जो तहकीकात के नाम से है। इसमें आप अपराधों, भ्रष्टाचार आदि का खुलासा आध्ेर जानकारियां पा सकेंगे। भंडाफोड़ करने वाले इस ब्लॉग के हमें विशेष लोकप्रियता हासिल करने की उम्मीद है। कृपया यह वेब एड्रेस नोट करें और खोलें हमारा वेब-ब्लॉग- http://tahkikat.blogspot.com/
- सुमित्रा आर्य, सम्पादक Email- editor.sumitra@gmail.com

पेयजल किल्लत पर महिलाओं का प्रदर्शन सहायक अभियंता ने मौका देखकर दिलाया समाधान का भरोसा
लाडनूं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलदाय विभाग द्वारा की जाने वाली पेयजल की आपूर्ति की स्थिति बदतर होने से लोगों में काफी रोष है। मालियों के मोहल्ले, नाईयों के बास, मगरा बास, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में पानी सही समय पर व पूरे प्रेशर के साथ नहीं खोले जाने से नागरिक परेशान है। इस स्थिति के चलते शहर के वार्ड सं. 16 में मालियों के मोहल्ले में बनी पानी की समस्या से त्रस्त लोगों की आवाज उठाते हुए 19 अप्रेल को पार्षद व जिला आयोजना समिति की सदस्य सुमित्रा आर्य के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने जलदाय विभाग पहुंचकर सहायक अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया व पानी दिए जाने की मांग की। सहायक अभियंता धीरेन्द्र पचौरी एवं अन्य अभियंता हालांकि उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उन्होंनें बाद में कर्मचारियों के साथ मालियों के मोहल्ले में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने स्वीकार किया कि पाईप लाईन वर्षों पुरानी होने से ब्लॉक हो चुकी जिससे पानी की पूरी आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने पार्षद सुमित्रा आर्य को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही विभाग के पास पाईप मिलते ही पूरी लाईन बदल दी जाएगी। उन्होंने तब तक दो कर्मचारियों को लगाकर कुछ पाईपों को निकालकर उन्हें साफ कर दूसरी लाईन में जोड़कर पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
10 अरब की जिला वार्षिक योजना पारित
नागौर (कलम कला न्यूज)। जिला आयोजना समिति की बैठक में नागौर जिले की वार्षिक योजना पारित की गई। जिला आयोजना समिति की सदस्य श्रीमती सुमित्रा आर्य ने बताया कि वर्ष 2011-12 के लिए विभागीय प्लान सीलिंग (आयोजना बजट प्रावधान) को ध्यान में रखते हुए जिला वार्षिक योजना के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया। इसके अन्तर्गत जिले के लिए कुल 984 करोड़ 77 लाख 77 हजार रूपयों के प्रावधान पारित किए गए हैं। इसमें 389 करोड़ 37 लाख 37 हजार रूपये राज्य योजना मद से व 595 करोड़ 40 लाख 40 हजार रूपये केन्द्रीय प्रवर्तित योजना मद से शामिल किए गए हैं। योजना के आकार के अनुसार इसमें सबसे अधिक प्रावधान जिले की ग्रामीण विकास योजनाओं की राशि 455 करोड़ 92 लाख 68 हजार रूपये रखी गई है, जो जिले की कुल वार्षिक योजना का 46.30 प्रतिशत है। इसमें मुख्य रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना पर खर्च किया जाएगा।
श्रीमती आर्य ने बताया कि नागौर जिले की वार्षिक योजना को राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकेन्द्रीकृत योजना तैयार करने को ध्यान में रखते हुए 20 विषयों को सम्मिलित किया गया है। इसके तहत कृषि विभाग को 1 करोड़ 82 लाख 61 हजार, उघान (हॉर्टीकल्चर) विभाग को 11 करोड़ 88 लाख 70 हजार, भू-संरक्षण विभाग को 2 करोड़ 20 लाख 85 हजार, पशुपालन विभाग को 84 लाख 58 हजार, मत्स्य विभाग को बिल्कुल नहीं, ऊर्जा विभाग को 56 करोड़ 50 लाख, जलदाय विभाग को 92 करोड़ 45 लाख 76 हजार, शिक्षा विभाग को 36 करोड़ 73 लाख 43 हजार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को 55 करोड़ 37 लाख 60 हजार, ग्रामीण विकास विभाग को 4 अरब 55 करोड़ 92 लाख 68 हजार, पंचायती राज विभाग को 1 अरब 33 करोड़ 16 लाख 2 हजार, उद्योग विभाग को 73 लाख 85 हजार, सार्वजनिक निर्माण विभाग को 77 करोड़ 96 लाख, महिला एवं बाल विकास विभाग को 38 करोड़ 33 लाख 98 हजार, स्वायत शासन विभाग को 4 करोड़ 93 लाख 41 हजार, वन विकास के लिए 72 लाख 16 हजार, समाज कल्याण विभाग को 14 करोड़ 19 लाख 78 हजार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को 60 लाख 74 हजार, जल संसाधन विभाग को 20 लाख एवं पर्यटन विभाग को 15 लाख रूपयों की योजनाएं स्वीकृत की गई है।

अपनी दिशा न भूले मीडिया: निरंकुश न बने लोकप्रिय होती ब्लॉग पत्रकारिता

पत्रकारिता को हमेशा एक आदर्श के रूप में देखा जाता रहा है। जनता की भावनाओं का खुला पृष्ठ होता था पत्रकारिता। मगर आज लगता है स्थितियां बदल गई है। पत्रकारिता जहां प्रिण्ट मीडिया के दायरे से निकल कर रेडियो तक पहुंची तब तक तो सब ठीक था, मगर टीवी चैनलों, इंटरनेट पर वेब-साईट और ब्लॉग पत्रकारिता में घुसे लोगों ने इसे ऐसा आयाम दिया है, जो कतई सुखद नहीं कहा जा सकता। इसमें सुधार लाने के लिए प्रयास किए जाने जरूरी है। हमें निश्चित रूप से पत्रकातिा को स्वस्थ स्वरूप प्रदान करने के लिए पहल करनी चाहिए। इसके लिए पत्रकारिता को बदनाम करने वाली हर हरकत का खुलकर विरोध पत्रकारिता जगत से ही होना जरूरी है। इसके लिए हमें आत्म चिंतन करना चाहिए तथा हर स्थ्िित के बारे में गहराई से सोचना चाहिए।
टीवी पत्रकारिता का सच: ख़बरिया चैनलों में काम कर रहे पत्रकार खुद दुखी हैं। ऐसे पत्रकारों का मानना है कि वे ऐसी स्थिति में हैं कि न तो छोड़ सकते और वहां बने रहना उनके लिए दुश्वार हो गया है। अभिमन्युं की तरह इस पत्रकारिता के चक्रव्यूह में फंसे होने पर उनके प्रति दुख प्रकट किया ही जा सकता है, साथ ही उन्हें अपने व्यवहार में सुधार लाने की सलाह दी जानी भी जरूरी है। हालांकि इन्हीं न्यूज़ चैनलों में कुछ ऐसे पत्रकारों की जमात भी मौजूद है, जो योग्यता के मुकाबले कैसे हैं, यह नहीं कहा जा सकता लेकिन वे न्यूज़ चैनल के मंच का, उसके ग्लैमर का, उसकी पहुंच का इस्तेमाल कर अपनी छवि भी चमकाते हैं और जब भी जहां भी सार्वजनिक तौर पर बोलने का मौक़ा मिलता है, वहां न्यूज़ चैनलों को गरियाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। उनका यह रूप और चरित्र वास्तविक पत्रकारिता करने वालों को हमेशा परेशान करता है। यह अपने पेशे से एक तरह का छलात्कार है, जो क्षणिक तो मजा देता है, लेकिन पत्रकारिता का बड़ा नुक़सान कर डालता है। ख़ुद की छवि को चमकाने के लिए पत्रकारिता पर सवाल खड़े करने वाले इन पत्रकारों की वजह से दूसरे लोगों को आलोचना का मौक़ा और मंच दोनों मिल जाता है। टीवी मीडिया के उन फंसे अभिमन्युओं को चाहिए कि वे चक्रव्यूह में फंसकर दम तोडऩे के बजाय युद्ध का मैदान छोड़ दें। अगर न्यूज़ चैनलों में उनका दम घुटता है तो वे वहां से तत्काल आज़ाद होकर अपना विरोध प्रकट करें। ऐसे पत्रकार बंधु व्यवस्था का विरोध करना तो दूर की बात, कभी अपनी नाख़ुशी भी नहीं जतापाते। मालिकों के सामने भीगी बिल्ली बने रहने वाले इन पत्रकारों को सार्वजनिक विलाप से बचना चाहिए। यह उनके भी हित में है और पत्रकारिता के हित में भी। किसी भी चीज की स्वस्थ आलोचना हमेशा से स्वागत योग्य है, लेकिन व्यक्तिगत छवि चमकाने के लिए की गई आलोचना निंदनीय है।
बेलगाम होती ब्लॉग पत्रकारिता: ब्लॉग पत्रकारिता का एक नवीनतम आयाम है। ब्लॉग तेजी से अपना वर्चस्व कायम करते जा रहे हैं। ब्लॉग पाठकों की संख्या में बेतहासा ईजाफा इसकी बढती लोकप्रियता को इंगित करता है। हिंदी में ब्लॉग के माध्यम से बड़ा काम हो रहा है। यह बिल्कुल सही बात है कि ब्लॉग और नेट के माध्यम से हिंदी के लिए बड़ा काम हो रहा है, लेकिन कुछ ब्लॉगर और वेबसाइट जिस तरह से बेलगाम होते जा रहे हैं, वह हिंदी भाषा के लिए चिंता की बात है।् ब्लॉग पर जिस तरह से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए ऊलजुलूल बातें लिखी जा रही हैं, वह बेहद निराशाजनक है। कई ब्लॉग तो ऐसे हैं,जहां पहले किसी फ र्जी नाम से कोई लेख लिखा जाता है, फि र बेनामी टिप्पणियां छापकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता है। कुछ कमज़ोर लोग इस तरह की ब्लैकमेलिंग के शिकार हो जाते हैं और कुछ ले-देकर अपना पल्ला छुड़ाते हैं। लेकिन जिस तरह से ब्लॉग को ब्लैकमेलिंग और चरित्र हनन का हथियार बनाया जा रहा है, उससे ब्लॉग की आज़ादी और उसके भविष्य को लेकर ख़ासी चिंता होती है। बेलगाम होते ब्लॉग और वेबसाइट पर अगर समय रहते लगाम नहीं लगाई गई तो सरकार को इस दिशा में सोचने के लिए विवश होना पड़ेगा। ब्लॉग एक सशक्त माध्यम है, गाली गलौच और बे सिर-पैर की बातें लिखकर अपने मन की भड़ास निकालने का मंच नहीं।् इस बात पर हिंदी के झंडाबरदारों को गंभीरता से ध्यान देने की ज़रूरत है। ब्लॉग पर चल रहे इस घटिया खेल पर सभी पत्रकार बंधुओं को विरोध करना चाहिए ताकि हिन्दी पत्रकारिता के इस नए आयाम को एक बेहतर वैश्विक प्रस्तुति के रूप में ताकतवर बनाया जा सके। - सुमित्रा आर्य, सम्पादक
email- editor.sumitra@gmail.com
मंगलवार, 3 मई 2011
बुधवार, 27 अप्रैल 2011
जगदीश यायावर व सुमित्रा आर्य ऑल इंडिया ब्लॉगर्स एसोसिएशन से जुड&़े क्षेत्र के प्रथम व श्रेष्ठ ब्लॉगर बने
लाडनूं (कलम कला न्यूज)। नागौर जिले के प्रमुख इंटरनेट-ब्लॉग निर्माता व प्रसिद्ध पत्रकार दम्पत्ती श्रीमती सुमित्रा आर्य व जगदीश यायावर अब ब्लॉग-मेकर्स के नवगठित अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया ब्लॉगर्स एसोसिएशन से जुड़ गए हैं। हाल ही में गठित हुई इस एसोसिएशन में इन्हें शीघ्र ही बनने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्त्वपूर्ण पद सम्भलाए जाने की भी पूर्ण संभावनाएं हैं। पत्रकारिता की उभरती हुई इस नई विधा में उनके विशेष योगदान को काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी सिद्धहस्तता के कारण उनकी इंटरनेट पर हिन्दी भाषा में प्रस्तुति कलम कला न्यूज, लाडनूं-न्यूज, सैनी घोष, करण्ट-यायावर, तहकीकात आदि ब्लॉग-साईटों की लोकप्रियता के कारण देश भर के इस संगठन ने इन्हें महत्व दिया है। नियमित रूप से अपडेट होने के कारण इस दम्पत्ती की इन साईटों का महत्व विशेष रूप से बढ गया है। गूगल सर्च इंजिन पर सर्च करने पर ये साईटें सबसे ऊपर मिलेंगी, जो इनकी लोकप्रियता का द्योतक है। अगर आप केवल कलम कला लिखकर सर्च करेंगे तो अपनी सारी नई पोस्टों सहित कलम कला के ब्लॉग की ढेरों जानकारियां हासिल कर सकेंगे।
इन साईटों में प्रमुख सैनी घोष ब्लॉग को विशेषकर सैनी समाज के लिए बनाया गया है, जिसमें केवल क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि देश भर के सैनी समाज की खबरों, ऐतिहासिक विवरण, सामाजिक जागृति, आन्दोलन, प्रमुख व्यक्तियों का जीवन परिचय, व्यक्तित्व व कर्तृत्व, संगठन समाचार, वैवाहिक विवरण आदि विषयों को संजोया गया है। सैनी घोष अल्प समय में ही देश की सबसे प्रमुख साईट बनकर उभरी है। इसमें हिन्दी के साथ कुछ अंग्रेजी के आलेख भी शामिल किए गए हैं।
तहकीकात इनका एक नया ब्लॉग है, जिसमें विश्वप्रसिद्ध वेबसाईट विकीलिक्स ने दुनिया के सत्ताधीशों को हिला दिया और भारत में प्रमुख साईट तहलका डॉट कॉम ने भंडाफोड़ करके अनेक राजनेताओं की नींद हराम कर दी, ठीक उसी तरह राजस्थान प्रदेश ही नहीं देश भर में भ्रष्टाचारियों और अन्य प्रमुख भंडाफोड़ निरन्तर इस साईट तहकीकात द्वारा किए जाते रहेंगे।
कलम कला न्यूज इस दम्पत्ती की सबसे पुरानी साईट है, जिसमें लाडनूं, नागौर व चूरू जिले, राजस्थान प्रांत और देश भर को प्राथमिकता क्रम से महत्व देते हुए शामिल किया गया है। इसी तरह की इनकी अन्य इंटरनेट साईटें कलम कला समाचार पत्र के समाचारों के अलावा अन्य प्रमुख समाचारों को प्रकाशित कर रहे हैं। ये अपने सभी ब्लॉग में नवीनतम तकनीक के नए-नए प्रयोग करें उन्हें अधिक आकर्षक और पाठकों के लिए रूचिकर बना रहे हैं।

बुधवार, 13 अप्रैल 2011
बिना अपराध बना डाला संगीन मुकदमI, पुलिस की कार्रगुजारियों पर मुखर हुए विधायक गैसावत
मकराना (कलम कला न्यूज)। पुलिस राई को पहाड़ बना सकती है तो पहाड़ को आंखें बंद करके कह सकती है कि यहां तो मैदान है। पुलिस की कार्य-पद्धति बार-बार संदेहों के घेरे में आती है, लेकिन किसे परवाह है? एक तरफ पुलिस व्यवस्था सुधारने के नाम पर कहा जाता है कि राजनेताओं के दबाव के कारण पुलिस इसमें कामयाब नहीं हो पाती और दूसरी तरफ राजनेता चीखते-चिल्लाते रहते हैं औ पुलिस अपनी कार्रगुजारियां अपनी मर्जी से कर डालती है। अपनी पीठ थपथपाने और वाहवाही लूटने का पुलिस को खासा चस्का लग चुका है, इसमें वह अपने कायदों और कानून-व्यवस्था का मखौल उड़ानें मे संकोच नहीं करती। न्याय की जगह अन्याय, अत्याचार और मनगढ़न्त कहानियां गढ़ कर किसी भी निर्दोष को आरोपित करके संगीन आरोपों का मुलजिम बना डालना पुलिस के लिए बाएं हाथ का खेल है। फिर चाहे कोई कूकता रहे कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर के बजाए पुलिस इससे एकदम उलटा करने पर तुली हुई है। अधिकारियों पर आरोप भी लगते हैं, तो अधिकारी अपने अधिकारी का ही पक्षपात करेंगे, यह तो लगभग हरएक को पता है।
मार्बल नगरी मकराना में बाई-पास रोड पर बंद रेलवे फाटक पर खड़े वाहन से कुछ लोगों को पुलिस ने सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में पकड़ा और बाद में उन्हें सरासर फर्जी तरीके से एक एकदम अनजान क्षेत्र बोरावड़ के छापर के सूनसान इलाके से डकैती की योजना बनाते हथियारों सहित गिरफ्तारी करना दिखाया गया। इस मामले में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, जो उस दिन वहां मौजूद थे तथा मामले की पूरी जानकारी उन्हे थी, ने तत्काल पुलिस से सम्पर्क किया तथा इस बारे में दैनिक भास्कर, दैनिक गोल्ड सुख न्यूज, ई-टीवी आदि के पत्रकारों को दी। उसका प्रकाशन-प्रसारण भी हुआ, लेकिन पुलिस ने जो मुकदमा बना दिया सो बना दिया। पुलिस को घटनास्थल बदलने और वाकया बदलने के लगाए जाने वाले आरोपों को कत्तई गंभीरता से नहीं लिया। कुछ अन्य लोगों ने इस बारे में बोलने की चेष्टा की तो उन्हें डरा दिया गया और चुप कर दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले को मात्र इस कारण बदला, क्योंकि इस 16 लाख की लक्जरी गाड़ी में एक व्यक्ति आनन्दपालसिंह सांवराद का सगा भाई भी मौजूद था, जो परबतसर में पम्प-नोजल का व्यवसाय करता है और उस दिन 24 मार्च को वे मकराना क्षेत्र मेंं अपनी खरीदसुदा एक खान का मुहूर्त करके आए थे। मकराना में बिदियाद रोड पर स्थित टोल-नाके पर उनका झगड़ा हुआ था और इस पर पुलिस को सूचित किया गया था। जब पुलिस को इस गाड़ी में रूपेन्द्रपाल सिंह उर्फ विक्की मिला, तो उसकी बांछें खिल गई, और लगा कि जैसे उनकोआनन्दपाल सिंह, जो डीडवाना के जीवणराम गोदारा हत्याकाण्ड में वांछित आरोपी है, वो खुद मिल गया हो। हालांकि पुलिस उनका कई दिनों का रिमाण्ड लेने और पूरी सख्ती बरतने के बावजूद आनन्दपाल का कोई सुराग नहीं लगा पाई, परन्तु इन छह लोगों को बिना अपराध किए संगीन मामले में जेल की हवा खाने को मजबूर होना पड़ा। इनमेें एक विद्यार्थी भी था, जिसकी परीक्षाएं चल रही थी तथा वह केवल लिफ्ट लेकर बैठा था, परन्तु उसे भी धारा 399, 400, 120 बी भारतीय दंड संहिता एवं 3/25 आम्र्स एक्ट के संगीन जुर्म का आरोपी ठहरा दिया गया, चाहे उसका भविष्य खराब ही क्यों ना हो। इस युवक के पास कक्षा 12वीं का परीक्षा प्रवेश-पत्र और राजनीति विज्ञान की एक पुस्तक मिली थी, पर पुलिस ने उसे भी हथियार सहित डकैती की योजना में शामिल बता डाला। इस प्रकार पुलिस ने अपनी ज्यादती से एक सीधे-सादे युवक को जेल में अपराधियों के बीच रहने पर मजबूर किया तथा उसे अपराधी बनने की तरफ धकेल कर सामाजिक अपराध भी किया है। पुलिस ने उनके सामने आनंदपाल को गिरफ्तार करवाने पर पूरा मुकदमा हटा लेने के सौदे का प्रस्ताव भी रखा, पर उस फरार के बारे में बिना पता बताए भी तो कौन? आखिर पूरा षडयन्त्र रचकर भी पुलिस के हाथ घोर असफलता ही लगी।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)